मुठभेड़ में आरोपी घायल, दो पुत्र फरार
हमले के दौरान खलील के दोनों पुत्र नदीम और नावेद छत के रास्ते भागने में सफल हो गए। इसके बाद खलील ने तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल सिपाही तथा आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया।
दो क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल, दो जीवित संरक्षित पशु, लगभग दो क्विंटल मांस, बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल का उपयोग मांस की बिक्री के लिए किया जा रहा था। पुलिस अभिलेख के अनुसार आरोपी खलील पर पहले से चोरी, आयुध अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम तथा संरक्षित पशु कटान समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा अन्य धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. सुभाष मलिक, रवि उपाध्याय, अभय हुड्डा, आकाश और मोहित समेत कई लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई है।