फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी तेज रफ्तार कार, डिब्बे की तरह पिचक गई स्विफ्ट; चार युवकों की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। कार में से शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
टक्कर लगने पर कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Four Died in an Accident: पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार सोनीपत नंबर (एचआर-09 के-8004) की है और हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन

कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक नशे में थे। पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। 

ये भी देखें...
Shamli: मंगलामुखी के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए रसोइये ने ही लगा दी सेंध    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें