फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदकिस्मत नरगिस : दूसरी शादी के बाद भी मिली मौत

Mon, 12 Aug 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/बिड़ौली। पहली शादी होने पर छह महीने में ही नरगिस का तलाक हो गया। परिजनों ने दूसरी जगह शादी की, लेकिन बदकिस्मती ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और यहां पति ने गला रेतकर नरगिस की जीवन यात्रा ही समाप्त कर दी।
विज्ञापन

गांव मंसूरा निवासी ताहिर ने अपनी पुत्री नरगिस की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कांधला निवासी सलमान पुत्र अनवर के साथ की थी। पति ने प्रताड़ित करते हुए शादी के छह माह बाद ही तलाक दे दिया। तलाक के करीब एक वर्ष बाद पिता ने गांव में ही दूसरी बड़ी बेटी के देवर इसराइल पुत्र मेहंदी के नरगिस की शादी कर दी। लेकिन नरगिस का बदकिस्मती ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। पति द्वारा दहेज के लेकर प्रताड़ित करने के साथ शराब पीकर पीटना, घर से निकाल देना आम रहा। इस बीच नरगिस ने एक बेटी को जन्म दिया। सबको लगा कि कन्या के जन्म के बाद नरगिस के जीवन में खुशी लौटेगी।
लेकिन नरगिस के जीवन में दुख कम नहीं हुए। चार दिन पूर्व पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली आई। शनिवार शाम को पति इसराइल ससुराल पहुंचा और अपनी गलती मानते हुए नरगिस को लौटा लाया। परिजनों के अनुसार उन्हें नहीं पता था कि नरगिस को उसकी मौत बुला रही है। उन्हें पता होता तो वह बेटी को नहीं भेजते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें