शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू के जंगल में पेड़ पर 55 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
गांव खेड़ीकरमू निवासी चतुर्वेदी का शव गांव के निकट जंगल में नलकूप के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच पड़ताल की। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि प्लाट के मामले को लेकर गांव निवासी महिला समेत दो लोग उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। चार दिन पहले भी उन दोनों ने चतुर्वेदी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। रास्ते में आते जाते समय उन्हें परेशान किया जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि मृतक पूर्व में स्कूल की बस चलाता था। अब वह घर पर ही रहता था। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्री हैं, जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री की शादी हो चुकी है। एक पुत्री अविवाहित है।