फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे अनजान व्यक्ति ने भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे अनजान व्यक्ति ने भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

शामली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आरिफ ने अनजान व्यक्ति पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड घेर बुखारी निवासी आरिफ ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री है। उसने कुछ दिन पहले चुनाव के दौरान एक वाद-विवाद में 20 प्रतिशत राष्ट्रविरोधी और 80 प्रतिशत राष्ट्रवादी लोगों का जिक्र किया था। उसके बाद से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया था। अब 20-25 दिन बाद मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे उसके घर में एक व्यक्ति जान से मारने की नीयत से घुस गया। आरोपी घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी व्यक्ति शोर होने पर मौके से भाग गया। उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

जाते समय वह कमरे में रखी उसके ताऊ की कमीज की जेब से 13 हजार रुपये व कुछ कीमती कागज ले गया। आरिफ का कहना है कि जाते समय आरोपी ने उसे 10 तारीख के बाद जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें