फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कॉल नहीं उठा रहे थाना प्रभारी, फरियादी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और सीओ को फरियादियों की कॉल रिसीव करने और मृदु व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन पड़ताल में हकीकत कुछ और निकली। कई थाना प्रभारी कॉल रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझते, वहीं कुछ अधिकारियों ने तुरंत फोन उठाकर मदद का भरोसा दिया। एसपी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है। पड़ताल में खुला हाल, कई थानों का बुरा हाल : गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी को दो बार कॉल की गई मगर एक बार भी कॉल रिसीव नहीं की जा सकी। बाबरी थाना प्रभारी ने कॉल उठाकर कहा - क्या मदद कर सकता हूं।
कैराना, आदर्श मंडी, झिंझाना थाना प्रभारी ने तुरंत कॉल रिसीव की। शामली कोतवाल को दो बार कॉल की गई, मगर फोन नहीं उठा। कांधला थाना प्रभारी ने तीन कॉल के बाद भी रिसीव नहीं की। थानाभवन और कैराना सीओ ने कॉल उठाकर भरोसा दिलाया। सीओ शामली ने कॉल रिसीव तो की, मगर आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल नहीं उठी बार-बार, भाकियू ने किया थाने पर प्रहार : 13 सितंबर को भाकियू कार्यकर्ताओं ने आदर्श मंडी थाने पर धरना दिया। आरोप था कि थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी फरियादियों की कॉल रिसीव नहीं करते। शिकायतें कई बार हुईं, मगर सुनवाई नहीं। भाकियू नेताओं ने कहा कि इस मामले की शिकायत एसपी से भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें