शामली। सेवायोजन विभाग द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवा मित्र एप का विकास कराया गया है, जो प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सेवायोजन विभाग द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवामित्र एप का विकास कराया गया है, जो प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्रों में जैसे-इलेक्ट्रीशिन, प्लम्बर, टेलर, ड्राइवर, बाइक रिपेयर, कारपेंटर, मैकेनिक इत्यादि में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। वहीं आम जन को भी अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा लोकल सर्विस हेतु प्रशिक्षित ट्रेड एवं अनुभवी एवं विश्वसनीय सेवा प्रदाता उपलब्ध हो सकेंगे। इस एप में सभी सेवा प्रदाता एजेंसी भी पंजीकृत होगी, जो रिक्तियों का विवरण एप में अपलोड करेगी। प्रथम चरण में केवल सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण की व्यवस्था की गई हैं। कार्य करने के इच्छुक प्रवासी श्रमिक एवं अभ्यर्थी द्वारा सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र एवं शपथपत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। स्वयं अथवा जन सेवा केंद्रोें पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। अन्य जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय, शामली से प्राप्त की जा सकती है।