फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें और अंडरपास डूबे, लोग परेशान

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिलावर के अंडरपास में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दो दिन से लगातार बारिश से सड़कों का बुरा हाल हो गया है। शहर के अलावा दिल्ली सहारनपुर की खस्ताहाल सड़कों पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। उधर रेलवे के अंडरपास पानी से लबालब रहे। गंदगी और कीचड़ के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड पर रविवार सुबह हुई बारिश से बुरा हाल हो गया। सड़क किनारे नालियों का पानी भी सड़कों तक आ गया था। दो फुट पानी भरा था। जिससे यहां से गुजरने वाले लोग भी परेशान थे। बारिश रुकने के काफी देर बाद पानी उतरा।
इसके अलावा किरोड़ी अंडरपास से एक रास्ता शामली शहर, एक सहारनपुर रोड और तीसरा रास्ता किरोड़ी गांव में निकलता है। इसमें तीन से चार फुट तक पानी भरा था। यहां से निकलना मुश्किल हो गया था। बाद में यहां ट्रेक्टर आदि की व्यवस्था कर मोटर से पानी निकाला गया। इसके अलावा पूरा अंडरपास जलमग्न हुुआ था। इस अंडरपास से सिलावर की मैन रोड जुड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के अलावा गांव की नालियों का पानी भी इसी अंडरपास में जाता है। बरसात में तीन फुट तक पानी भर जाता है। ऐसे में यहां से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

खेड़ी करमू में टूटी सड़क से परेशानी बढ़ी
गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे ही हालत इतनी खराब है कि यहां से वाहन निकलने भी मुश्किल हैं। बारिश के चलते इसमें पानी भरा है जिससे वाहन के गुजरते ही उसका पानी वहां से गुजरने वाले राहगीरों पर पड़ता है। गांव वाले परेशान हैं कि सालों से ये सड़क ठीक नही हुई। वहीं, मुजफ्फरनगर रोड स्थिति गांव खेड़ी बैरागी गांव के तालाब का पानी सड़क पर आ गया। ये पानी गलियों में भर गया जिससे लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं।
सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका
लगातार बारिश के कारण सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। टमाटर, लोकी, तोरई, आदि सब्जी खेत में पानी भरने की वजह से खराब हो सकती हैं। थानाभवन और जलालाबाद में इस फसल की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। रविवार को बारिश के रुकते ही किसान अपने खेतों में गए और पानी की निकासी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें