फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग का शुभारंभ

विज्ञापन
शामली के बीएसएम स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का शुभारंभ बीएसएम स्कूल में हुआ। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर व शामली ब्लॉक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कोच विनय कुमार ने बताया कि शामली में अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। शामली जनपद को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध किया गया है। बीएसएम स्कूल के कोच नागेंद्र कुमार ने बताया कि चार मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। मौके पर आजम खान बुटराड़ा, नागेंद्र खेवाल, राजीव गोयल, पंकज चौधरी, रॉकी देशवाल, सादिक, सन्नी सिंह, फरमान आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें