फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के यारपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों को टक्कर मारी, जिसमें महिला व बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते दो वर्षीय बालिका सहित दो घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र में दूसरे दिन भी दुर्घटनाओं का दौर रहा। शनिवार शाम लगभग चार बजे एक कार ने पहले यारपुर पुलिया पर एक बाइक को टक्कर मारी दी। भाटूखेडी थाना गढ़ीपुख्ता निवासी आशीष पुत्र राजेश बाइक से गांव की ओर जा रहा था। यारपुर पुलिया के पास अनियंत्रित कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अरुण पुत्र भोपाल अपनी पत्नी रीना व दो वर्षीय पुत्री राधिका के साथ बाइक से गांव अपनी ससुराल गांव यूनुसफर से गांव लौट रहा था। बाइक सवार भनेड़ा नहर की पुलिया के पास पहुंचा तो उधर से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार घायल हो गए। चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते अरुण व पुत्री राधिका को हायर सेंटर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें