फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियंत्रित होकर बाइक नाले में गिरी, किशोर की मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरु निवासी किशोर बाइक समेत नाले में गिर गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को गांव ले जाकर सपुर्दे खाक कर दिया है।
विज्ञापन

गांव गंगेरु निवासी उमेर उर्फ मुन्ना (15) पुत्र अब्बास उर्फ छोटा के परिवार के लोग किसी कार्य के लिए घर से बाहर गए थे। पारिवारिक चाचा सादाब ने बताया कि शाम को घर से बाइक लेकर किशोर बिना हेलमेट लगाए ही बाइक सीखने के लिए घर से चल दिया था।
गंगेरु-घसौली रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक नाले में जा गिरी। राहगीरों ने नाले में किशोर को पडा देखा तो मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

किशोर को एंबुलेंस की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें