फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो केंद्रों पर चिकित्सक न मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन की सील

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अनियमितताओं की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने टीम के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दो केंद्रों पर सेवा प्रदाता चिकित्सक न मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई। अमर उजाला में 29 अगस्त के अंक में डाक्टर बाहर गए हैं...अंदर चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में खलबली मच गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसीएमओ अतुल बंसल ने बताया कि वर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर शामली पर कक्ष में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित मिली, लेकिन लिंग निर्धारण न करने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगा नहीं मिला। संचालक को तत्काल बोर्ड लगवाकर उसकी फोटो सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर निकट हनुमान टीला शामली के निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र में गंदगी मिली। संचालक डाॅ. सौरभ अग्रवाल और सेवा प्रदाता चिकित्सक को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।
कैराना में एसडी अल्ट्रासाउंड सेंटर सेवा प्रदाता चिकित्सक अमित निर्मल अनुपस्थित मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए मौके पर उपस्थित कर्मी को सुपुर्द की गई।
इसी तरह जलालाबाद में भारत डायग्नोस्टिक सेंटर पर सेवा प्रदाता चिकित्सक करुणेश मल्होत्रा अनुपस्थित मिलने पर मशीन को सील कर संचालक जब्बार को उसी कक्ष में रखकर सुपुर्द की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में पीसीपीएनडीटी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मेडिकेयर जलालाबाद केंद्र पर सेवा प्रदाता चिकित्सक यशपाल शर्मा मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते मिले। उन्हें उप्र मेडिकल काउंसिल में एमबीबीएस पंजीकरण पर अपनी अतिरिक्त शैक्षिक योग्यता एमडी मेडिशियन को चढ़वाकर 15 दिन के अंदर उसकी प्रति सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन

गंगा अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल शामली में ईको कार्डियोग्राफी मशीन एवं अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। वहां पर दोनों सेवा प्रदाता चिकित्सक डाॅ. सुनील पंवार व डॉ. मंजू मलिक मरीजों की ईकोकार्डियोग्राफी एवं अल्ट्रासोनोलोजी परीक्षण करते हुए मिले, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष में लिंग निर्धारण न करने संबंधी चेतावनी बोर्ड नहीं लगा मिलने पर संचालक को बोर्ड लगवाकर उसकी फोटो सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें