शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस कारण हरिद्वार और ऋषिकेश जानी वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 4.54 बजे निर्धारित है। उदयपुर सिटी से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से शामली रेलवेे स्टेशन पर सात बजकर 47 मिनट पर पहुंची। इससे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन 7 बजकर 57 मिनट पर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।