फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये लेकर यमुना पार कराने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस ने मामौर यमुना घाट पर 500 रुपये लेकर दूसरे प्रदेशों के लोगों को अवैध तरीके से यमुना पार कराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने छुड़ाने की कोशिश करने पर सिपाही के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा का बार्डर सील होने के कारण सोमवार को हरियाणा की तरफ से आने वाले लोगों को अवैध तरीके से यमुना पार कराने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस को फिर सूचना मिली कि कुछ युवक 500 रुपये लेकर अवैध रूप से यमुना पार करा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने दो पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में बैग देकर भेजा। पुलिसकर्मियों ने मामौर घाट पर मौजूद युवकों से यमुना पार कराने को कहा। आरोपी युवकों ने टयूब के द्वारा जैसे ही यमुना पार कराने लगे तो पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से अपने को छुड़ाने की कोशिश की। जिसमें कांस्टेबल योगेंद्र के हाथ में चोट आ गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से एक ट्रैक्टर और बाइक बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने बसेड़ा घाट पर भी जाकर जांच की लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामौर यमुना नदी से लोगों को यमुना पार कराने के आरोप में सरफराज और रईस उर्फ बुल्ला निवासी मामौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आ गई है। सोमवार को भी पुलिस ने अवैध रूप से यमुना पार कराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें