फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर

विज्ञापन
कैराना में पानीपत रोड पर टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पानीपत रोड पर निर्माणाधीन हाईवे पर कार और टाटा मैजिक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे राजस्थान के जिला सीकर निवासी आकाश शर्मा अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार अस्थियां विसर्जन के लिए जा रहे थे। पानीपत रोड पर निर्माणाधीन हाईवे पर पंजीठ के पास गाजीपुर दिल्ली से मछलियां लेकर पानीपत जा रहे टाटा मैजिक की कार से सामने की टक्कर हो गई। टाटा मैजिक दिल्ली निवासी साजिद चला रहा था। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया, जिसे बाद राजस्थान का परिवार दूसरे वाहन से हरिद्वार चला गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें