सार
शामली में दो शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री विधा में उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
उतर प्रदेश के शामली जिले में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री विधा में उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय की प्रतियोगिता में दो शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है।
बेसिक शिक्षा में नई विधाओं के जरिए शिक्षण को रोचक और सरल बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ द्वारा कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री की विधा को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इस विधा का पहला चरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया गया था। डायट से चयनित प्रतिभागियों का परिषद द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण कराया गया। ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण के सफल शिक्षकों को द्वितीय और अंतिम चरण के प्रस्तुतीकरण के लिए 23 अगस्त को लखनऊ में परिषद सभागार में बुलाया गया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने अपने मॉडल के साथ प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे कंघे की सहायता से धन और ऋण पूर्णांकों के जोड़ और घटाकर को विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से सिखा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगवान की सहायक अध्यापिका शैली ने भी उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। दोनों शिक्षकों को प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया।
लखनऊ में बेसिक एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया। राज्य स्तरीय पुरस्कार जीतने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।