फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर छापा मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शिक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में बिना मान्यता के चले रहे दो स्कूलों में छापामारी कर उन्हें बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडे ने अपनी टीम के साथ बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की। खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में छापेमारी की। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा मान्यता से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया। विद्यालय में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चे पढ़ते हुए मिले। एक कक्षा में बच्चों को अध्यापिका द्वारा मुर्गा बनाया गया था। इसके बाद टीम ने देशभक्त अब्दुल हमीद पब्लिक स्कूल में टीम ने जांच की। यहां भी विद्यालय की मान्यता से संबंधित अभिलेख नहीं दिखाया गया। बेसमेंट में कक्षाएं चल रही थी। विद्यालय में नर्सरी से दसवीं तक की कक्षाएं चल रही थी। किसी भी कक्षा में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं मिली। बच्चे अंधेरे में ही शिक्षा ग्रहण करते हुए पाए गए। शौचालय और पेयजल की भी सही व्यवस्था नहीं थी। अग्नि सुरक्षा से संबंधित कोई व्यवस्था नहीं मिली, जिस पर दोनों स्कूलों के भवन को छात्रों से खाली करा कर बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने बताया कि कैराना के समस्त विद्यालयों को अमान्य कक्षाएं एवं अमान्य विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके विद्यालय प्रबंधक नियम विरुद्ध कक्षाएं एवं अमान्य विद्यालय संचालित कर रहे हैं। बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों को बंद कराया गया है। अगर भविष्य में दोनो में से कोई भी स्कूल चलता हुआ पाया जाता है तो थाने में एफआईआर के साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए बताया कि वे अपने बच्चों को अमान्य विद्यालयों में प्रवेश ना दिलाएं । जिन विद्यालयों में बच्चे वाहन से आते हैं, अभिभावक उन वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट चेक करें। वाहन चालक के पास आई सर्टिफिकेट अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें