फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : भटककर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं दो बहनें, जीआरपी ने परिजनों के सुपुर्द किया, जानें- पूरा मामला

Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जवानों को दो बच्चियां घूमती हुई मिलीं। जिन्हें थाने पर लाया गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से भटककर शामली रेलवे स्टेशन पहुंची दो बहनें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी की दो सगी बहनें भटककर शामली रेलवे स्टेशन पर आ पहुंचीं। जीआरपी ने परिजनों का पता लगाकर दोनों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के आदेश पर दोनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जवानों को दो बच्चियां घूमती हुई मिलीं। जिन्हें थाने पर लाया गया। पूछने पर पता चला कि दोनों कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मोनू की बेटी 10 साल की कुसुम और आठ साल की रिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कुरुक्षेत्र पुलिस से संपर्क कर बच्चियों के परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्चियों को मंगलवार को सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। बच्चियों का पिता मोनू शामली पहुंचा। सीडब्यूसी के आदेश पर दोनों को उनके पिता मोनू के सुपुर्द कर दिया। मोनू ने बताया कि भटककर दोनों सहारनपुर से होते हुए शामली आ पहुंची थी। मोनू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें