फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुओं की तस्करी के आरोप में दो लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कछुओं की तस्करी के आरोप में दो लोग पकड़े
विज्ञापन

शामली। वन विभाग की टीम ने दिल्ली रोड पर गांव खेड़ीकरमू के निकट से कछुओं की तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कछुए बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर दिल्ली रोड पर खेड़ीकरमू के निकट कछुओं की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से डिब्बे में बंद दो छोटे कछुएं बरामद हुए। वन विभाग की टीम दोनों आरोपियों को कोतवाली ले गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुहेल व मुजफ्फर, निवासी तीतरो सहारनपुर बताया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विदित हो कि इससे पहले चार अगस्त को कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से कछुओं की तस्करी के आरोप में सहारनपुर निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें