कांधला। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव गंगेरू में अहमद अली व जुलफकार के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मंगलवार सुबह अहमद अली किसी काम के लिए गांव से बाहर जा रहा था, तो रास्ते में जुलफकार से उसकी गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। उस समय गांव के लोगों ने दोनों का बीच-बचाव करा दिया, कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष मे अहमद अली पक्ष से अहमद अली व इमराना और जुलफकार पक्ष से बुशरा, वरीशा, जुलफकार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने गांव मे पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर किया। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।