फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हथियात तस्कर। पुलिस
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। झिंझाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह राजेश गंजा गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब निवासी दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद बदमाश बाउगिल कर रहा था। वह जेल से ही इंस्टाग्राम और इंटरनेट कॉल के जरिये गिरोह के सदस्यों के संपर्क में रहकर हथियारों की सप्लाई करा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक रिवॉल्वर, छह तमंचे, 12 कारतूस, 15 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि करनाल जाने वाले हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने लुधियाना निवासी विनय कुमार और राजेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों के राजेश गंजा गैंग के सदस्य होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य काम अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करना है।
एसपी के अनुसार कुख्यात बदमाश बाउगिल एनडीपीएस के मामले में होशियारपुर जेल में बंद है। इसके बावजूद वह इंटरनेट कॉल और इंस्टाग्राम के माध्यम से गिरोह का संचालन कर रहा है। उसके निर्देश पर विनय और राजेश मेरठ पहुंचे थे, जहां से उन्हें अवैध हथियार मिले। दोनों हथियारों को कार से पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी एक पिस्टल करीब 80 हजार रुपये और तमंचा 10 हजार रुपये में बेचते थे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी के अनुसार पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के रडार पर मेरठ का भी एक आरोपी है।

हथियार और मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का सरगना है बाउगिल
पुलिस के अनुसार बाउगिल हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है और वर्तमान में पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद है। इसके बावजूद वह मोबाइल फोन, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक उसके संपर्क में 20 से अधिक सदस्य हैं और वह जेल में बैठकर ही हथियारों की सप्लाई करा रहा है।

चंद दिनों में बनना चाहते थे मालदार
पुलिस पूछताछ में विनय और राजेश ने बताया कि वे करीब एक साल से हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों चंद दिनों में ही अधिक पैसा कमाकर मालदार बनना चाहते थे। दोनों 12वीं पास हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हथियात तस्कर। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें