फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
कैराना में मृतक राशिद का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। झिंझाना रोड पर सोमवार को दोपहर में कार की टक्कर से बाइक सवार राज मिस्त्री राशिद (27) निवासी गांव मवी तिमाली थाना कैराना और उसकी मौसी के लड़के नाजिम (20) निवासी गांव मंगलौरा थाना झिंझाना की मौत हो गई। मजदूरों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव मवी तिमाली निवासी राशिद अपनी मौसी के लड़के नाजिम के साथ बाइक द्वारा झिंझाना जा रहा था। गांव भूरा और पावटी कलां के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा कार को कब्जे में ले लिया।
मृतक राशिद के चार बच्चे हैं तथा पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। राशिद के पिता इस्लाम भी मजदूरी करते हैं। जबकि मंगलौरा निवासी नाजिम दो भाइयों में बड़ा था तथा अविवाहित था। दोनों मृतक हरियाणा के पानीपत में चिनाई मजदूरी का काम करते थे। सूचना पर परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक राशिद के पिता इस्लाम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस्लाम और अन्य ने पीड़ित परिवार को मदद की भी मांग की है। उधर, मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालथा। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

कैराना में मृतक राशिद का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक राशिद का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें