कैराना में मृतक कौसर का फाइल फोटो-परिजन
- फोटो : 1
कैराना/शामली। हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली से मंगलवार की देर रात गन्ने की छिलाई करने के बाद लौट रहे दो मजदूरों को नवादा गांव के पास लघुशंका करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया, जिससे कैराना के दभेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले प्रमोद और उसके साथी कौसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर परिजन सनौली के लिए रवाना हो गए।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द के पूर्व प्रधान मुंशाद अली चौहान ने बताया कि उनके गांव के प्रमोद (28), देवेंद्र (30) तथा कौसर (29) ने हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के राणा माजरा में गन्ने की छिलाई का ठेका लिया हुआ था। मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे तीनों एक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सनौली–नवादा मार्ग पर प्रमोद और कौसर लघुशंका के लिए बाइक से उतर गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पास खड़े देवेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई। चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग गया।
मृतकों की पहचान होने के बाद पानीपत पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद
अब कौन करेगा परिवार का पालन-पोषण
मृतक कौसर छह भाइयों में से एक था, जिनमें से दो भाइयों की पूर्व में हादसों में मौत हो चुकी है। कौसर के चार बच्चे हैं। वहीं प्रमोद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। प्रमोद की कोई संतान नहीं है। प्रमोद के परिवार के सोनू ने बताया कि दोनों परिवार मजदूरी करके ही अपना पालन-पोषण कर रहे थे। अब हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
कैराना में मृतक कौसर का फाइल फोटो-परिजन- फोटो : 1