फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों का दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल मे औषधिव वितरण कक्ष को बंद कर विरोध करते डिप्लोमा फार्मेसिस्ट - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
फार्मासिस्टों का दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

शामली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर 20 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में तीसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने सरकारी अस्पतालों में सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा। फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार के दौरान दवा न मिलने से मरीज परेशान रहे। इस दौरान इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित नहीं रहीं।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। चार दिसंबर को उन्होंने मांगों के संबंध में सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया था। दूसरे चरण में पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य किया। आंदोलन के तीसरे चरण में फार्मासिस्ट नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शनिवार को तीसरे दिन भी दो घंटे फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार रखा। इस दौरान आकस्मिक और पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित नहीं रखी गईं। कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को दवा का वितरण नहीं किया, जिस कारण मरीज परेशान रहे। सीएचसी और जिला अस्पताल में औषधि वितरण कक्ष के दरवाजे व खिड़की बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आए शामली निवासी राजपाल ने बताया उसे सांस लेने में परेशानी है। चिकित्सक ने पर्चे पर दवा लिख दी है, लेकिन दवा नहीं मिली। 10 बजे दवा मिलने की बात कही है। इसी तरह अमरपाल निवासी गांव मस्तगढ़ ने बताया कि उसे खांसी की शिकायत है, वह दवा लेने आया है। डाक्टर को दिखा दिया है, अब दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मांगें नहीं मानी जाती हैं तो अगले चरण में पूूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें