फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में दो हल्स्पॉट क्षेत्र सील, दो की चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में दो हॉटस्पॉट क्षेत्र सील, दो की चल रही तैयारी
विज्ञापन

कैराना। कैराना में दो दिन में चार मामले कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रशासन ने जहां दो मोहल्लों की तीन गलियों को सील करते हुए हॉट स्पाट क्षेत्र बना दिया है, वहीं दो अन्य हाटस्पॉट क्षेत्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को अफगानान मोहल्ले में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने दो गलियों के मुख्य रास्तों पर बल्लियां लगाकर सील कर वहां पर पुलिस तैनात कर दी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई। बृहस्पतिवार को मोहल्ला आलकला गुली में वृद्धा के कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रशासन ने गली के दोनों रास्तों पर बल्लियां लगाकर सील कर दिया। प्रशासन ने गली में रहने वाले परिवारों और सदस्यों की भी गिनती की ताकि उन्हें आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराई जा सके। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि आलकला गुली में हॉटस्पाट में करीब 24 परिवारों के 132 सदस्य हैं, जिनको आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलीवरी द्वारा कराई जाएगी। इसके साथ ही टीचर कालोनी व बुच्चाखेड़ी में भी कोरोना संक्रमित केस मिलने पर वहां भी हॉटस्पॉट बनाकर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव वृद्धा के परिवार के सात, टीचर कालोनी निवासी महिला के परिवार के छह और बुच्चाखेड़ी निवासी युवक के परिवार के तीन सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें