फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत 

Mon, 26 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बुखार का कहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव गंगेरू में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, कैराना में भी बुखार से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र में बुखार कोहराम मचा रहा है। गांव गंगेरू निवासी खैरोनिशा उम्र 45 पत्नी अहसान निवास मोहल्ला मितीयान गंगेरू पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज करा रहा थे। रविवार को शाम की समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक दिया गया। 

उधर, कैराना के ग्राम जहांनपुरा निवासी शर्मीली (50) को पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे उपचार पहले कैराना में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में गंभीर हालत के चलते मेरठ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। शनिवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें