फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में दो दिवसीय वेबिनार का समापन

विज्ञापन
वेबिनार में भाग लेते डाक्टर भाव प्रकाश गांधी असिस्टेंट प्रोफेसर सरकारी विनयन एंव वाणिज्य कालेज - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला में दो दिवसीय वेबिनार का समापन
विज्ञापन

कांधला/कैराना। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का समापन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वेबिनार के दूसरे व अंतिम दिन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तकनीकी सत्र के प्रथम वक्ता डा. भाव प्रकाश गांधी, आसिस्टेंट प्रो. विनयन एवं वाणिज्य कलेज साबरकांठा गुजरात रहे। उन्होंने भारतीय विरासत के संरक्षण में पांडुलिपियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए पांडुलिपियों के प्रकार, उनके स्रोत व कालखंड के आधार पर उनके ऐतिहासिक महत्व को सिद्ध किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कालेज के प्रवक्ता डा. सुखराम ने प्राचीन अभिलेखों व शिलालेखों के महत्व की जानकारी दी। शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुतिकरण के सत्र में नौ शोध पत्र व 11 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। शोध पत्र का वाचन करने वाले शोधार्थी प्रवीण पाठक, टिंकू खत्री, नेहा प्रधान, गीता अग्रवाल, ईरा कल्याण, अविशि, डा. प्रीति चौहान, उमेश पाठक रहे। पोस्टर प्रस्तुतिकरण मनीशा जैन, सिमरन शर्मा, राबिहा मिर्जा, संजना, शिवानी काकरान, रचना चौहान, शिवानी जांगिड़, काजल चौहान, अनामिका, अनिल तिवाड़, निशा रानी व तान्या काकरान ने किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य डा. ब्रजभूषण, डा. विजेंद्र सिंह, डा. विशाल कुमार, डा. विनोद कुमार, डा. बृजेश राठी, डा.सुनील कुमार, डा. दीप्ति चौधरी, डा. प्रदीप कुमार, डा. पंकज चौधरी, सीमा सिंह, अंशु सिंह, डा. रामायन राम आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने की।

राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में वेबिनार में भाग लेते प्रोफेसर- फोटो : SHAMLI

वेबिनार में भाग लेते डाक्टर सुखराम शिवाजी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें