फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित मिले, 29 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम होती जा रही है। जिले में युवती समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि पूर्व में मिले कोरोना के 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 63 रह गई है।
विज्ञापन

शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव भारसी में 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली। इसके अलावा गांव भंदौड़ा में 61 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 29 मरीज स्वस्थ हो गए। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 63 रह गई है। उन्होंने बताया कि अब कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, लेकिन लोगों को अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए। फेस मास्क लगाएं और हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें