शामली। संकल्प विकास समिति की ओर से से बुधवार को बुढ़ाना रोड स्थित सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 300 से ज्यादा महिलाओं ने परीक्षण कराया। शुभारंभ समिति के संरक्षक अरविंद संगल, डाक्टर नीलम शुक्ला और अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महिलाओं ने शुगर, कैल्शियम, थाइराइड, ओस्टियोपोरोसिस एवं गर्भाशय सहित अन्य बीमारियों के संबंध में जांच कराई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार ने नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर अनुज, कमल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अनुज जैन, दीपक शर्मा, राम अवतार एरन, अजय वर्मा, मोहित वर्मा, दीपक कौशिक, सुनील सिंघल, श्याम कुच्छल, आकाश वर्मा, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।