फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में दो बाइक लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश । पुलिस
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। थानाभवन थाना पुलिस ने पांच दिन पहले मिल कर्मचारी से बाइक लूटने के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक कारतूस, चार खोखे और लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

गांव तितारसी चौराहे पर 18 जनवरी को कपिल उर्फ कामिल निवासी गांव मोर माजरा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं बैग लूट लिया था। उस समय कपिल शुगर मिल थानाभवन में ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी एनपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की देर रात थानाभवन पुलिस गांव मुल्लापुर से गांव मसावी को जाने वाले चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी।
उसी दौरान बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल व सुनील निवासी मोहल्ला कानूनगोयान तीतरो जनपद सहारनपुर गिरफ्तार हुए है। राहुल पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका सीएचसी थानाभवन में उपचार कराया। मौके से तीसरा आरोपी विशू निवासी मोहल्ला कानूनगोयान तीतरो भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

थानाभवन में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश । पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें