शामली। बूंदाबांदी के बीच जिले भर में मां सरस्वती के प्रकटोत्सव व वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई गई।
शुक्रवार को मुरारीवाला कुआं पर पं. देवेंद्र प्रसाद भट्ट ने विधि-विधान से वसंत पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर गोबर से बने उपलों की स्थापना कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। पूजा में मुकेश कुमार, मनोज मित्तल, दुर्गेश नामदेव, सुरेंद्र मौजूद रहे।
मोहल्ला नंदूप्रसाद स्थित होलिका चौक पर भी पं. सतीश अत्री द्वारा विधि-विधान से वसंत की स्थापना की गई। यहां विपिन नेताजी उपस्थित रहे। मोहल्ला बड़ीआल वार्ड तीन में भी वसंत पूजन कर उपला रखा गया। भारत विकास परिषद शामली मिलाप की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती प्रकटोत्सव पर मंदिर ठाकुरद्वारा, बड़ा बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सत्र संयोजक अनुज जैन, अध्यक्ष श्याम कुच्छल, सचिव प्रदीप संगल, वित्त सचिव आकाश वर्मा, विनोद जैन, सचिन सैनी, मयंक राठी रहे।
थानाभवन कस्बे के आश्रम पंचतीर्थी में वसंत पंचमी पर महंत स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि वसंत ऋतु जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और नवचेतना का संचार करती है। यह पर्व ज्ञान, विद्या और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इस अवसर पर भजन, कीर्तन, आरती एवं सामूहिक साधना का आयोजन किया गया।
चौसाना कस्बे में पहले मां सरस्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद भंडारे में हलवा, कढ़ी-चावल, चाय, कॉफी सहित अन्य प्रसाद वितरित किए गए। संदीप चौधरी, विपुल चौधरी, लाला दीपक, श्रीपाल सैनी, लाल अनुभव रहे।
जलालाबाद के मोती बाजार में दीपक कुमार दूध वाले, ऋतिक सैनी, हर्ष, बिट्टू, विपिन मित्तल, मनोज चावला सहित युवाओं ने राहगीरों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। मोहल्ला रामरतन मंडी में रामलला की वर्षगांठ पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। शाम के समय सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
थानाभवन के आश्रम पंचतीर्थी में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सत्संग में प्रवचन करते महंत स्वाम