फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
शामली : थानाभवन चीनी मिल के गेट और ट्रैक्टर के बीच फंसी महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। बजाज शुगर मिल गेट पर गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार महिला व पुरुष को टक्कर मार दी। मिल गेट और ट्रैक्टर के बीच फंसने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिए।
विज्ञापन

थानाभवन बजाज शुगर मिल में एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गन्ना मिल के गेट पर अचानक किसान ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान शामली की ओर से आ रहे बाइक सवार महिला व पुरुष ट्रैक्टर के सामने आ गए। ट्रैक्टर जब मिल गेट की से टकराया तो बीच में बाइक सवार दोनों लोगों के फंसने से उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार महिला व पुरुष के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें