फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, थैले में रखकर जा रहे थे बेचने

Thu, 01 Sep 2022 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

पुलिस ने छह लाख की अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों थैले में रख कर अफीम को बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में झिंझाना थाने की चौसाना चौकी पुलिस ने सहारनपुर बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों लोग अफीम थैले में रख कर बेचने जा रहे थे। अफीम की कीमत छह लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस टीम चौसाना-गंगोह बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो व्यक्तियों के थैले की जांच पड़ताल की गई तो उसमें अफीम बरामद हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपी सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी किशोर पुत्र इकबाल और कुंडा कलां गांव निवासी मूसा उर्फ टोटा पुत्र खैरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 2.300 किग्रा अफीम बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम की कीमत करीब छह लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: नौ महीने कोख में पाला, जन्म देते ही हुआ चोरी, नवजात मिला तो छलके दंपती के आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल बाद पकड़ा गया ट्रक लूट का आरोपी
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि करीब आठ साल पहले चौसाना-बिडौली मार्ग पर गुर्जरपुर (कमालपुर) के पास गेहूं के 1441 बोरों से भरा ट्रक लूट लिया गया था। उस समय छह लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पांच लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी थी, जबकि मशरूफ पुत्र रियासत निवासी जंधेड़ी थाना कैराना फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें