फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के दो आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव टपराना में पांच दिन पहले गोकशी के आरोपी को हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिस पर किए गए हमले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक तमंचा और एक डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव टपराना में 26 मई की रात को जिला बदर गोकशी के आरोपी अफजल को हिरासत में लेने पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 44 नामजद और 90 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पहले दिन 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई थी। रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि टपराना में पुलिस पर हमले के दो और आरोपियों शाहरुख और नासिर टेलर को गिरफ्तार किया है। शाहरुख के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नासिर के कब्जे से डंडा बरामद किया गया है।
शाहरुख ने ग्रामीणों को भड़काया, नासिर ने डंडा मारा
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार शाहरुख से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने धर्मस्थल से लाउडस्पीकर से ऐलान कर गांव के लोगों को पुलिस के खिलाफ यह कहकर भड़काया था कि पुलिस आ रही है। सभी जल्दी इकट्ठा हो जाओ। पुलिस किसी को बाहर न ले जाने पाए। जब पुलिस गांव में आरोपी अफजल के घर पहुंची तो वह भी पुलिस पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल था और उसने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की थी। दूसरे आरोपी नासिर टेलर पुलिस पर किए गए हमले में ग्रामीणों के साथ मौजूद था और उसने उपनिरीक्षक के सिर और हाथ में डंडे से वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें