कैराना। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह छह साल पहले हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। पिछले छह माह से वह बीमार चल रहा है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी तीनों बच्चों और घर में रखे सोने चांदी के जेवर लेकर लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, खेत पर नलकूप के विवाद में पड़ोसी किसान से झगड़ा करने पर पुलिस ने गांव भूरा निवासी तहसीन को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया।