फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मन्ना माजरा फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। मोबाइल पर धमकी भरे स्टेटस लगाने की रंजिश में एक दिन पहले मन्ना माजरा में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन


मोबाइल पर धमकी भरे स्टेटस लगाने पर उजैफा और याहिया पक्ष में रंजिश चली आ रही थी। बुधवार शाम दोनों पक्ष मन्ना माजरा में आमने-सामने आए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही करीब 14 राउंड फायर हुए थे। गोली लगने से रिजवान निवासी जहानपुर और राकिब निवासी मन्ना माजरा घायल हो गए थे। दोनों का उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है।
इसके अलावा सिर में चोट लगने से परवेज भाटी निवासी मोहल्ला आलकला भी घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और 14 कारतूस खोखे बरामद किए थे। आरोपियों की एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली थी। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से 17 नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी परवेज भाटी निवासी मोहल्ला आलकला और मुनव्वर निवासी मन्ना माजरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुनव्वर के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया है। वही मेरठ मेडिकल में उपचार करा रहे दोनों घायल आरोपी भी पुलिस हिरासत में बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें