बड़ी माता मंदिर में की थी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बड़ी माता मंदिर में मंगलवार रात को दो युवकों ने दो बड़े दानपात्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। दोनों आरोपी पहले दिन शाम को मंदिर में फर्श की धुलाई करने गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल उर्फ गोरा निवासी नाला पटरी शामली और बबलू निवासी गोशाला रोड शामली है। आरोपियों के कब्जे से दानपात्र से चोरी किए गए 713 रुपये के सिक्के और 600 रुपये नोट यानि कुल 1313 रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।