फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किसानों के ट्यूबवेलों से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। चोरों ने बुधवार की रात पांच किसानों की ट्यूबवेलों से हजारों रुपये का सबमर्सिबल का सामान और घास काटने की मशीन चोरी कर ली। पीड़ित किसानों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला निवासी किसान हाजी जमील व बाबू, मोहल्ला दरबार कलां निवासी किसान अखलाक, पीरजी अंसार व हाजी यामीन की गांव पंजीठ रोड पर खेती की जमीन हैं। सभी किसानों की जमीनों पर अलग-अलग ट्यूबवेल लगी हुई हैं। बुधवार की रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेल का दरवाजा खोलकर समर्सिबल के स्टार्टर, कटआउट, केबिल व घास काटने की मशीन चोरी कर लिया। प्रत्येक ट्यूबवेल से करीब 50-60 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें