फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्हाटसएप ग्रुप पर अफसरों की लोकेशन भेजने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अफसरों की लोकेशन भेजने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में इससे संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। व्हाटसएप ग्रुप चलाकर अफसरों की लोकेशन भेजकर ट्रक मालिकों से रुपये वसूलने के प्रकरण की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। 17 जुलाई के अंक में चार हजार रुपये में मिल रही अफसरों की लोकेशन, 18 जुलाई को अफसरों की लोकेशन भेजने पर मिलती हैं मोटी रकम, 19 जुलाई को हरियाणा और यूपी के गुर्गे मिलकर चला रहे ग्रुप का समाचार प्रकाशित किया था। 20 जुलाई के अंक में समय पर जमा कराओ फीस, हम 24 घंटे मेहनत करते हैं शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ।
एसपी रामसेवक गौतम ने इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया था। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीमें भी इस प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रविवार को टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए व्हाटसएप ग्रुप चलाकर एआरटीओ व खनन अधिकारी की लोकेशन आउट करने के दो आरोपियों समून और आरिफ निवासी गांव केरटू थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वे ट्रक मालिकों को लोकेशन आउट करने में इस्तेमाल कर रहे थे।
एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा व्हाटसएप पर बादशाह रोड लाइन नाम से बनाए गए ग्रुप में हरियाणा, शामली, सहारनपुर आदि जनपदों के कुल 54 व्यक्ति जुडे हैं, अफसरों की लोकेशन ग्रुप में शेयर कर ओवर लोड वाहनों को चालान से बचाने का कार्य करते हैं । इसकी एवज में आरोपी ट्रक मालिको से प्रति गाड़ी के हिसाब से रुपये लेते थे। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें