फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश
विज्ञापन

शामली। गांव बिडौली की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर तिजोरी काटने की कोशिश करने वाले बदमाशों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पुलिस वारदात में स्थानीय बदमाशों का हाथ मान कर चल रही है।
विज्ञापन

बिडौली स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में शनिवार रात बदमाश सेंध लगाकर घुस गए थे। बदमाशों ने गैस कटर से तिजोरी काटने की कोशिश की थी, सफल नहीं होने पर सिलिंडर व कटर छोड़कर फरार हो गए थे। इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस ने बैंक के आसपास और सड़क पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दिखाई दे रहे है, हालांकि रात होने के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनकी हुलिया के आधार पर पहचानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात में आसपास के बदमाश शामिल हो सकते हैं। इसलिए पूर्व में पकड़े गए चोरों के हुलिया से सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों का मिलान कराया जा रहा है साथ ही उनकी उस दिन की लोकेशन की भी जानकारी की जा रही है। झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें