फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर आश्रम में की जाती है सच्ची मानव सेवा

विज्ञापन
शामली में अपना घर आश्रम के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का दीप जला कर शुभारंभ करते विधायक तेजेन्द्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अपनाघर आश्रम में की जाती है सच्ची मानव सेवा
विज्ञापन

शामली। शहर में करनाल रोड स्थित अपना घर आश्रम का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अपना घर आश्रम में सच्ची मानव सेवा की जा रही है, जो एक पुनीत कार्य है।
विज्ञापन

बुधवार को करनाल रोड स्थित अपना घर आश्रम के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, संरक्षक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अध्यक्ष रघुवीर सिंह आर्य, अपना घर आश्रम भरतपुर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बीएम सिंह, नगरपालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल, डा. कानन त्यागी मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि जिनका कोई नहीं उनका अपना घर आश्रम में सेवा कर रहे लोग हैं। अपना घर आश्रम में सच्ची मानव सेवा की जा रही है, जो एक पुनीत कार्य है। उन्होंने सभी से ऐसे कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। संस्था के संरक्षक राजेश्वर बंसल ने अपना घर आश्रम के स्टाफ और विशिष्ट सेवा साथियों को शॉल भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी से नर सेवा नारायण सेवा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संस्था के सचिव अशोक गर्ग ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, पल्लवी मित्तल, निकुंज मित्तल, पूरनचंद आर्य, निर्मल जैन, अशोक जैन, सुरेंद्र कुमार, व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, सुभाषचंद धीमान, नरेंद्र एडवोकेट, आशुतोष, रोबिन गर्ग, गुलजार मंसूरी, विनोद तोमर, संजीव देशवाल, राजीव मलिक, हिमांशु गोयल, चरत बंसल, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।

शामली में अपना घर आश्रम के स्थापना दिवस पर बोलते वक्ता- फोटो : SHAMLI

शामली में अपना घर आश्रम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते गणमान्यलोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें