फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धान से लदे ट्रक बॉर्डर पर फंसे, प्रवेश का इंतजार

Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बिडौली बॉर्डर पर खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बिडौली। मेरठ-करनाल हाईवे पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास धान से लदे ट्रकों की कतारें लगी हैं। करीब दो सप्ताह से किसान और व्यापारी हरियाणा में प्रवेश की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले पीआर-14, पीआर-26 और पीआर-33 जैसी मोटी किस्मों के धान पर रोक की स्थिति बनी थी। अब 1509 और शरबती जैसी बारीक किस्मों के ट्रकों की भी जांच की जा रही है। इससे किसानों और व्यापारियों को धान की बिक्री और आपूर्ति में परेशानी हो रही है। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
मंगलौर चौकी प्रभारी मनजीत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम धान से भरे ट्रकों की जांच कर रही है। पुलिस किसी वाहन को नहीं रोक रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद ही ट्रकों को हरियाणा में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें