जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।
घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन को गंभीर हालत के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती सराय से महिलाएं शनिवार सुबह छह बजे घर से कस्बा जलालाबाद निवासी चौधरी पप्पू के खेत में काम करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली दिल्ली-सहारनपुर रोड पर भारत कांटे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से ट्राली मेें टक्कर मार दी।
ट्रक की इस जोरदार से ट्राली में बैठी सभी महिलाएं उछलकर इधर-उधर जा गिरी। हादसे में रूबी, ललिता, प्रीती, संतो, ममता, शांति, ऋतु, हसीना, सरला, संतोष, ओमवती, गंगादेही, गीता, सकीला, सविता, सबीना सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं घायल हो गईं।
हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके चलते सभी ने घायल महिलाओं को 108 एंबुलेंस की सहायता से थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिनमें से चार महिलाओं को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं आई थी। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, पत्नी गंभीर
झिंझाना)। ऊन रोड परकाली माता मंदिर के निकट सड़क दुर्घटना में घायल दंपति में से पति की मौत हो गई। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गंगारामपुर खेड़की निवासी श्रीपाल और उनकी पत्नी झिंझाना से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। बाइक को श्रीपाल चला रहा था।
ऊन रोड पर काली माता मंदिर के निकट पहुंचने पर सामने से आए वाहन की लाइट की तेज रोशनी आंख पर पड़ने पर श्रीपाल को कुछ दिखाई नहीं दिया और सड़क पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में श्रीपाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शामली लाने के बाद मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाने पर घायल श्रीपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
श्रीपाल के भाई रामनाथ ने शनिवार को झिंझाना थाने पहुंचकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है।