फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जे से टकराया ट्रक, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जे से टकराया ट्रक, महिला घायल
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ने के खाली ट्रक के छज्जे से टकराने से एक महिला घायल हो गई। इसकी शिकायत करने पहुंचे महिला के पति की ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने उपचार के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी मेमलता पत्नी हरपाल सोमवार शाम के समय अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उसी समय एक गन्ने का खाली ट्रक शुगर मिल से गांव की ओर से निकलकर जा रहा था। ट्रक मेमलता के घर केे छज्जे से टकरा गया। ऊपर से ईंट गिरने के कारण महिला घायल हो गई, जबकि चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला का पति हरपाल बाइक से पंवार खेड़ा गांव पहुंचा और ट्रक को रुकवाया। इस दौरान आरोपी ट्रक चालक ने गांव से अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलवाया और उल्टे हरपाल के साथ मारपीट कर दी। मंगलवार को महिला थाने पहुंची और मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंत्युरा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें