फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार गए ट्रक क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार गए ट्रक क्लीनर की मौत
विज्ञापन

कैराना। बिहार में ट्रक से माल लेकर गए बसेड़ा निवासी 19 वर्षीय क्लीनर की ट्रक का डाला लगने से मौत हो गई। चालक क्लीनर के शव को लेकर कैराना पहुंचा जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपर्द ए खाक कर दिया।
गांव बसेड़ा निवासी हाल निवासी गुलशन नगर इस्लाम का 19 वर्षीय पुत्र सोनू ट्रक पर क्लीनर था। कुछ दिन पहले सोनू ट्रक चालक नौशाद के साथ माल लेकर बिहार गया था। 17 जुलाई को ट्रक का डाला खोलते समय डाला सोनू के पेट में लग गया जिससे वह घायल हो गया था। चालक नौशाद ने पुलिस को बताया कि पेट में दर्द होने पर उसने सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे छह घंटे बाद छुट्टी दे दी। वापस आते समय गोपालगंज में भी सोनू के पेट में दोबारा दर्द हो गया जिस पर उसने सोनू के परिजनों को फोन पर घटना के बारे में बताया। सोनू के परिजन उसे वापस लाने के लिए कहने लगे। वापस आते समय 18 जुलाई को गोरखपुर पहुंचने पर सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना पुलिस ने सोनू के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में सोनू की मौत पेट में चोट लगने के कारण आंत फटने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें