शामली। कोहरा और जाम आम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। धीमानपुुरा रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से चार घंटे तक समूचा शहर जाम के जद में आ गया।
सोमवार को दोपहर 12 बजे के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया।
चार घंटे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से शहर के कुड़ाना मोड़ से लेकर धीमानपुरा रेलवे फाटक व दूसरी शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शहर के माजरा रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक पर छोटे बड़े वाहनों से पूरे शहर में जाम लग गया।
जाम के कारण छोटे- बड़े वाहन रेंगते रहे। वहीं, रेलवे के सिगनल इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत शुरू कराई गई। बैरियर मरम्मत का कार्य दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक चला है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो ट्रेन प्रभावित हुई है।
कोहरे में थम गई वाहनों की रफ्तार
शामली। कोहरे के कारण ट्रेनों व रोडवेज बसों की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनें 10 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। कोहरा आम सवारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दिल्ली से चलकर -शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन 54059 का शामली आने का समय रात्रि 1.35 बजे है।
यह पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली के लिए जाने का समय रात्रि ढाई बजे का है। यह पैसेंजर दिल्ली से चलकर शामली सुबह 9.30 बजे पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर तीन बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शाम के साढ़े चार बजे शामली पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 4.32 बजे का है।
यह पैसेंजर ट्रेन सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर शामली पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 5.40 बजे का है।यह पैैसेजर ट्रेन सुबह 6.10 बजे शामली से रवाना हुई। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है। सुबह ट्रेन सुबह 9.10 बजे शामली पहुंची।