फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गली में स्मैक बेचने से परेशान लोगों ने लिखा 'यह मकान बिकाऊ है'

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना में आर्यपुरी के लोगों ने कई महिलाओं पर स्मैक बेचने का आरोप लगाया है। वहीं परेशान होकर लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
लोगों ने घरों पर लिखा ये मकान बिकाऊ है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में आर्यपुरी के लोगों ने कई महिलाओं पर स्मैक बेचने का आरोप लगाया है। इसी से परेशान होकर एक दर्जन से अधिक मकानों पर यह मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है। लोगों ने कहा कि यदि उनके मकान भी न बिके, तो वह पलायन कर कहीं किराए के मकानों में रहने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


आर्यपुरी देहात बस्ती में अरशद, शौकीन, इस्लाम, यामीन, जाकिर, हनीफ, सादिक, इकराम, शमशाद, साजिद, कामिल, इसरार आदि लोगों ने अपने मकानों पर यह मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है।
 

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में एक महिला के साथ मिलकर कुछ महिलाएं स्मैक का कारोबार कर रही है, जिनके पास में स्मैक खरीदने के लिए असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। यामीन ने बताया कि स्मैक के कारोबार के चलते नशेड़ियों ने मोहल्ले में आतंक मचा रखा है, जिस कारण मोहल्ले के लोग परेशान हैं। इसी के चलते मकान बेचने को मजबूर हो गए हैं।

शौकीन ने बताया कि यदि उनके मकान नहीं भी बिक पाए, तो वह कहीं किराए के मकानों में रहेंगे। पिछले करीब एक वर्ष से यह अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस को शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि शिकायत करने पर उनके साथ में आरोपी महिलाएं मारपीट और दुर्व्यवहार करती हैं। दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है।
 
विज्ञापन

वहीं, नदीम ने बताया कि स्मैक खरीदने वाले नशेड़ी किसी भी व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं। विरोध करने पर स्मैक तस्कर मारपीट करती है। उसकी माता को एक दिन पूर्व धक्का दे दिया था, जिसमें वह चोटिल हो गई। आरोपी उन्हें दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती है।

वहीं, 15 से ज्यादा मकानों पर यह मकान बिकाऊ है, लिखवाए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी तथा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य का कहना है कि मोहल्लेवासी एक मकान में रहने वाली महिला पर स्मैक बेचने का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा महिला मकान में किराए पर रहती हैं। मकान मालिक को भी बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें