पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्घांजलि
कांधला। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने किसान-मजदूरों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर हवन कर किया। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता सतवीर पंवार ने कहा की चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री रहते जमींदारा खत्म कर किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिया। मजदूरों को मकानों का मालिक बनाया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार और आंदोलन के कारण प्रदेश सभी लेखपालों को बर्खास्त कर नए लेखपाल की भर्ती की थी। किसानों की भलाई के लिए कई कार्य किए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरस पाल मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, विनोद पंवार, बिरम पाल नाला, सुशील मलिक, इरफान तुर्की, साजिद, बाबू राम पंवार, विनोद प्रधान, सतेंद्र मलिक, काला, कपिल पंवार, सुधीर पंवार आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, रालोद छात्र सभा के क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला ने दिल्ली किसान घाट पर पहुंच कर रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ चौधरी चरण सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रालोद नेता राजन जावला ने कहा की चौधरी चरण सिंह हमेशा किसान-मजदूरों की लड़ाई को लड़ते थे। आज देश भर मे चौधरी साहब को याद किया जा रहा है। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, आर्यमन राव, हिमांशु दहिया, योगेश भभीसा, मनोज राझड, सुधीर मलिक, अमित बालियान, गौरव प्रताप सहित आदि लोग मौजूद रहे।