फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एथलेटिक एसोसिएशन शामली के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि 15 नवंबर को शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली में 55वीं एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी सीधे स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल और स्टेट चैंपियनशिप बालक-बालिका वर्ग में अंडर 14, 16, 18 व अंडर 20 का होगा। प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागियों की सुबह नौ बजे तक एंट्री होगी। एंट्री के लिए आधार कार्ड, दो फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। अंडर-14 में दौड़ 60 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, बॉल थ्रो होगी। अंडर-16 में दौड़ 100 मीटर, 300 मीटर, एक हजार मीटर, 80 मीटर हर्डल, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, अंडर-18 में दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, एक हजार मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप (केवल बालक) और अंडर-20 में दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, पांच किमी, 10 किमी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप (400 मीटर हर्डल केवल बालकों के लिए) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें