फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिला पंचायत सदस्य चुनाव त्रिकोणा मुकाबला- कई सीट पर रालोद सपा भाजपा प्रत्याशियो को सीधी टक्कर दे रहे है

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित होगा। जिला पंचायत के 19 सदस्य पदों का भाजपा- सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशियों में उलझकर रह गया है।
भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान की पत्नी शैफाली चौहान वार्ड 16, पूर्व सांसद हुकुम सिंह के पौत्र अनुज चौहान की पत्नी शालिनी चौहान के वार्ड 11 से चुनाव लड़ने से प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा अपनी चार जिला पंचायत के वार्ड पर जीत का दावा और चार सीटों पर मुकाबला मानकर चल रही है। भाजपा प्रत्याशियों पर रालोद और सपा प्रत्याशी भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन, 12 और सात में सपा रालोद के बीच कड़ा मुकाबला है। जिला पंचायत के वार्ड एक से अंजली पत्नी नीरज और पूर्व ब्लाक प्रमुख शेर सिंह राणा ने अपने समर्थक को उतारा है। वह मुकाबले में हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार के मुताबिक उनकी पार्टी के 16 प्रत्याशियों में से छह प्रत्याशी मुकाबले में हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने दावा किया है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी जिला पंचायत के वार्ड 16, 14. 11. 13, और 4, दूूूसरे राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे हैं। दो सीटो में भाजपा का रालोद और दूसरे प्रत्याशियों से कड़ा मुकाबला है। रालोद के योगेंद्र चेयरमेन के मुताबिक पार्टी के प्रत्याशी आठ वार्ड सदस्यों पर दूसरे दलों में भारी पड़ रहे हैं। वार्ड 19 में उमेश कुमार, वार्ड 17 में अमित कुमार, वार्ड 18 में रालोद दूसरे दलों में भारी पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत के चुनाव नतीजे
-- ब्लाक ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी
1- कैराना 5 25 3
2-कांधला 6 20 7
3- थानाभवन 9 10 4
4- शामली 10 18 6
5- ऊन 14 8 10
-----------------------------------------
कुल योग- 44 81 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें